फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज गया छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 14 Sep 2015 06:21 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अतरौैली निवासी छात्र 19 वर्षीय विमलेश कुमार अवस्थी शुक्रवार को रायल प्रूडेंस कॉलेज लखीमपुर गया था, जिसके बाद से घर नहीं लौटा। छात्र के शाम तक न लौटने से चिंतित परिवार वालों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

लापता छात्र के पिता देवेंद्र कुमार अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उसके पास फोन नहीं है। वह प्रतिदिन पढ़ाई करने के लिए घर से कॉलेज जाता था। वहीं लापता छात्र के चचेरे भाई आलोक कुमार अवस्थी ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपहरण की आशंका जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें