फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के घायल होने पर चोरों ने गोली चलाई

Mon, 05 Jan 2015 12:26 AM IST
(ममरी) लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के रामपुर ग्रंट नंबर 18 गांव में डाकपाल मलिखान के बंद पड़े मकान में घुसने का प्रयास कर रहे चोर को एक युवक ने बांका मारकर घायल कर दिया। साथी पर हमला होते देख साथी उसके ऊपर फायर झोंक दिए मगर वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने लगे तो चोर भाग निकले।
विज्ञापन


डाकपाल मलिखान कुछ दिनों से सपरिवार गोला में रह रहा है। शनिवार रात कुछ तमंचा लिए हुए चोर लकड़ी के सहारे दीवार कूदकर उसके मकान में घुसने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पड़ोसी युवक विपिन कुमार वहां बने शौचालय में शौच करने पहुंचा। विपिन के मुताबिक वह जैसे ही शौचालय से बाहर निकला उसे कुछ चोर खड़े दिखाई दिए। एक चोर जैसे ही उसकी तरफ बढ़ा, वह पास में मौजूद बांका मारकर चोर को घायल कर दिया।

साथी पर हमला होता देख दूसरे चोर ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। तब उसने घुटनों के बल भागकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर गांव वाले पहुंच गए। खुद को चारों ओर से घिरता देख चोरों को उल्टे पांव भागना पड़ा। सुबह होने पर वहां खून पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंचा मलिखान ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घायल चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें