फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस-ए-मुहम्मदी में अल्लाह हो अकबर की रही गूंज

Mon, 05 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ में इस्लामी परचमों और अल्ला हो अकबर की गूंज के साथ पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश का त्योहार पूरे जोशखरोश के साथ मुसलमानों ने मनाया। अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत और हलुवा बांटा।
विज्ञापन

 
रविवार दोपहर 12 बजे कोटबाजार स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुआ बाराबफात का जुलूस चौबट्टा, मुगलपुरा, बजरिया, बुधौलियाना, कोटबाजार से होकर फैज ए आम इंटर कालेज में एक सभा में तब्दील हो गया।

जुलूस में मुस्लिम युवक पूरे उत्साह से अल्ला हो अकबर के नारे लगाते हुए हरे परचम लहराते चल रहे थे। हजारों की तादाद में मुस्लिम इस्लामी परचमों को लिये डीजे साउंड में नातिया कलाम और नबी की शान में डीजे पर बज रहे गीतों की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


जुलूस में सबसे आगे छोटे-छोटे बच्चे हाथों में परचम लहराते चल रहे थे। जगह जगह अकीदत मंदों ने हलुआ, चाय, पानी, शर्बत जुलूस में शामिल लोगों को पेश किया। कस्बे को दुल्हन की तरह फूलों एवं रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था।

जगह-जगह जमीन पर बिछे कारपेट और सुंदर एवं आकर्षक गेट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शांति व्यवस्था बनाने को एसडीएम रामअक्षयवर सिंह, सीओ सीताराम, कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल साथ रहा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें