फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से बच्चे की मौत

Tue, 26 Apr 2016 11:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में नौ घर जलकर राख, हजारों रुपये का नुकसान
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से जहां आग लगने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं नौ घर जलकर राख हो गए। अग्निकांडों में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
पलियाकलां। विशेनपुरी निवासी टयूबल निवासी एक व्यक्ति के घर रात में खाना बनाने के बाद चूल्हे की लकड़ी न बुझाने के कारण आग लग गई। इसमें गृहस्वामी का 11 वर्षीय पुत्र और  एक बकरी जलकर मर गए। इसमें एक भैंस भी झुलसी गई। घरवालों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बताया गया है कि यहां के निवासी मक्खन सिंह  के घर सोमवार की रात खाना बना था लेकिन घरवालों ने चूल्हे में लगी आग को नहीं बुझाया और सब खाना खाकर सो गए। सुलग रही लकड़ी ने छप्पर के घर में आग पकड़ ली और देखते ही उसने विकराल रूप धारण कर लिया। घरवाले तपिश से जाग गए और बाहर भाग निकले।   मक्खन की पुत्री और उसका पुत्र 11 वर्षीय   पुत्र सचिन भी सो रहे थे। पुत्री तो उठ कर भाग ली और आग बुझाने के लिए पानी लेने लगी। सचिन भी उठा और भागा लेकिन वहीं पड़ी एक सरिया में उसका पैर फंस गया। जिससे वह वहीं गिर पड़ा और  जल रहा छप्पर उसके ऊपर गिर गया। इसमें सचिन की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ मक्खन की एक बकरी भी जल कर मर गई और भैंस झुलस गई। मौके पर नायब तहसीलदार समेत पुलिस भी पहुंची। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन

निघासन। क्षेत्र के गांव सेमरीपुरवा में गैस सिलेंडर से और हक्कलपुर में बिजली स्पार्किंग से आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। घरेलू सामान सहित हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। 
गांव सेमरी पुरवा निवासी रामकैलाश की पत्नी राम देवी खाना बना रही थी। अचानक गैंस सिलेंडर जलने लगा। वह शोर मचाती हुई घर से बाहर भाग आई। इसी बीच आग ने विकराल रूप धरण करते हुए पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया, जिससे मनोज का भी घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग में घरेलू सामान सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उधर गांव हक्कलपुर में सोबरन के घर के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं। बिजली के तार अधिक लूज होने के कारण उसमें स्पार्किंग होने लगी और सोबरन के घर में आग लग गई। आग लगने से सोबरन और रामबिलास का घर जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
भीखमपुर। थाना मितौली के गांव मड़रिया कुतुलुपुर में मंगलवार दोपहर 11 बजे लगी आग मेें चार मकान जल गए।
मंगलवार दिन में11 बजे के करीब गांव कुतलुपुर में गांव के दुलीचंद्र के घर में खाना बनाते समय आग लग गई जिससे गांव के  ओमप्रकाश का मकान और चक्की के अलावा नबी मोहम्मद और राधेश्याम का मकान जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया जा सका। एसओ मितौली फूलचंद्र, लेखपाल गौरव राज ने मौके का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान  रामपाल सिंह यादव ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव भीखमपुर के  किसान शिव कुमार पांडेय के खेत में 11 हजार केवीए की निकली लाइन से स्पार्किंग होने से खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। जिससे करीब डेढ़ बीघा गन्ना जल गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें