फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों समेत खाया जहर, महिला की मौत

Wed, 15 Jul 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव कोरियाना (रूरा सुल्तानपुर) में बुधवार की सुबह दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई, जिसमें एक महिला ने जहर खाने के बाद अपने दो मासूम बच्चों को भी जहर दे दिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई, जिससे खलबली मच गई। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों मासूम बच्चे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना के वक्त महिला का पति मुंबई में था।
विज्ञापन

कोरियाना गांव निवासी रूदल काफी समय से मुंबई में रहकर नौकरी कर रहा हैै। बुधवार की सुबह करीब सात बजे रूदल की पत्नी 28 वर्षीय अरुणा ने आत्मघाती फैसला लेते हुए जहर खा लिया, जिसके बाद उसने एक वर्षीय पुत्र राघव और तीन वर्षीय पुत्री रूत को जहर खिला दिया। इस दौरान घर पर अन्य सदस्य नहीं थे, क्योंकि रूदल का बड़ा भाई इंद्रजीत अपने परिवार सहित अलग मकान में रहता हैै। कुछ देर बाद तबियत बिगड़ने पर महिला ने शोर मचाया, जिस पर पड़ोसी और परिवार के लोग घर पहुंचे, जहां का नजारा देख लोग दंग रह गए। महिला और उसके दो मासूम तड़प रहे थे। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जानकारी मुंबई में रह रहे अरुणा के पति रूदल को दी गई। इलाज के दौरान अरुणा ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला के दोनों मासूम बच्चों का चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा हैै, जहां दोनों मासूमों की हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मृतका का पति रूदल जिला अस्पताल नहीं पहुंचा था।
अवसाद हो सकती है वजह
अरुणा के इस आत्मघाती कदम से हर कोई सन्न है। सबसे हृदयविदारक यह है कि अरुणा ने खुद जहर खाया ही, लेकिन दो मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा। एक मां ने अपने मासूमों को जहर देकर लोगों को झकझोर दिया हैै, तो वहीं कई सवाल खड़े हो गए हैं। मसलन पति घर से बाहर था और ऐसे में अरुणा ने पूरे परिवार को खत्म करने का कदम क्यों उठाया। वहीं परिवार के कुछ लोग मानसिक अवसाद भी वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें