फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के बीच किसान से पचास हजार की लूट

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा/ढखेरवा।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर पुलिस दो पहिया वाहनों की चेकिंग करती रही और नकाबपोश तीन बदमाशों ने मल्लबेहड़ के पास एक किसान की पिटाई कर असलहों के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित किसान अपने भाई के साथ भैंसा बेंचकर घर वापस जा रहा था। किसान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर जिले में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक दो पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस की चेकिंग के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने गांव सोहरिया निवासी विपिन जायसवाल से 50 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। पीड़ित किसान ने बताया कि कि वह अपने भाई वीरेंद्र जायसवाल के साथ रविवार की दोपहर ढखेरवा पशु बाजार में 82 हजार रुपये में दो भैंसा बिक्री कर पैदल घर वापस जा रहे थे। 50 हजार रुपये उसके और 32 हजार रुपये उसके भाई वीरेंद्र जायसवाल के पास थे। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे मल्लबेहड़ साइफन के पास बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके। तीनों बदमाश नकाब पहने हुए थे। बदमाशों ने तमंचों के बल पर उससे 50 रुपये लूट लिए, लेकिन पूरे 82 हजार रुपये देने पर अड़े थे। इस दौरान कुछ राहगीर मौके पर आ गए। जिस पर लुटेरे 50 हजार रुपये लेकर मौके से भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। खास बात यह है कि एसपी के आदेश पर जिले में दोपहर 12 बजे से चार बजे तक वाहन चेकिंग करने के आदेश थे। घटना से पुलिस की वाहन चेकिंग पर सवालियां निशान उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें