फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में अवैध वसूली पर मरीजों ने हंगामा किया

Wed, 20 Jan 2016 08:06 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में बुधवार को रैबीज के इंजेक्शन लगाने में वसूली का आरोप लगाते हुए मरीजों ने हंगामा काटा। जब शिकायत करने पर विधायक ने रुपये न लेने के लिए कहा तो स्वास्थ्य कर्मियों ने स्टाक समाप्त होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी मितौली में अनेक मरीजों ने हंगामा काटते हुए आरोप लगाया कि सीएचसी पर कर्मचारियों ने रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए 20 रुपये मांगे और डिस्पोजल सिरिंज बाहर से लाने को कहा। मरीजों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक सुनील कुमार लाला से की तो विधायक ने फोन कर मरीजों को नि:शुल्क इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। इसके बाद जब मरीज फिर सीएचसी पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों ने स्टाक खत्म होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद मरीज बिना इंजेक्शन लगवाए ही वापस चले गए। अवैध वसूली का आरोप लगाने वालों में सुरेश लल्हौवा, सोबरन लाल रौतापुर, रविंद्र कुमार पिपरिया, सुरेशचंद्र मैनहन, राहुल पचदेवरा, सेवाराम रायपुर, सुरेंद्र खमरिया और विनय ढखिया सहित तमाम मरीज शामिल थे। मरीजों ने स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ.अरुण कुमार ने बताया कि वह इस संबंध में जांच कराकर आवश्यक करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें