शहर के एक रेस्टोरेंट में दो लड़कियों के साथ पकड़े गए सीतापुर जिले के थाना पिसावां अंतर्गत गांव कुतुबुनगर निवासी बिजलीकर्मी अन्नू सिंह पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि अन्नू सिंह पर फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब गांठने और धारदार हथियार रखने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि लोगों की सूचना पर बुधवार को एक रेस्टोरेंट में पुलिस ने दबिश देकर दो लड़कियों के साथ एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद लड़कियों को छोड़ दिया गया और बाद में युवक की शिनाख्त कर देर रात उस पर मुकदमा दर्ज किया गया।