फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरी गांव में युवक पर दीवार गिरी, मौत

Mon, 02 Feb 2015 06:14 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दरी में सड़क किनारे से गुजर रहे गांव के ही एक युवक के ऊपर कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे युवक मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दरी निवासी ब्रह्मादीन का 30 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव रविवार की देर शाम अपने पुराने मकान से खाना खाकर निर्माणाधीन मकान पर जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक दिलीप जैसे ही सड़क किनारे स्थित छोटकन्न कुम्हार के घर के करीब पहुंचा, तभी उसकी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दिलीप दीवार के मलबे में दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबे के नीचे दबे दिलीप को देखकर तेजी से मलबा हटाना शुरू किया। जब तक दिलीप को बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल के लिए भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दिलीप की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने और किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। 
बेसहारा हो गए माता-पिता
मितौली। मृतक दिलीप के माता-पिता बुजुर्ग होने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हैं। उनकी चार संतानों में दिलीप इकलौता पुत्र था। पिता ब्रम्हादीन ने तीन बड़ी पुत्रियों की शादी कर दी थी। ग्रामीण बताते हैं कि दिलीप की शादी के लिए जल्द ही लड़की देखने का कार्यक्रम था लेकिन उसकी मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें