फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच बदलने से ही  गांवों में आएगा बदलाव   

Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू 
विज्ञापन

 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत जिले के गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाए जाने के लिए समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता के क्रियान्वयन के लिए 100 स्वच्छताग्राही के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एक होटल में शुरू हुआ। डीएम आकाशदीप ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर सीडीओ अमित सिंह बंसल भी मौजूद रहे।  
डीएम आकाशदीप ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वच्छताग्राहियों को संबोधित करते हुए उन्हें व्यवहार परिवर्तन और प्रेरित करने के टिप्स दिए। डीएम ने कहा कि सिर्फ शौचालय का निर्माण कराना उद्देश्य नहीं है बल्कि लोगों की मानसिकता और व्यवहार में परिवर्तन लाना इस अभियान का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर समुदाय आधारित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। लोगों को शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूक कराना इस मिशन का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद 20 नई टीमें सीएलटीएस विधा के क्रियान्वयन के लिए तैयार हो जाएगी। इनसे शासन से वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति में सहयोग प्राप्त होगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वच्छताग्राहियों का 18, 19 और 20 मई को विकास खंड नकहा, फूलबेहड़, बेहजम, लखीमपुर के चयनित ग्रामों में सीएलटीएस विधा के क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय भ्रमण भी कराया जाएगा। जिसमें प्री-ट्रिगरिंग, ट्रिगंरिग और फालोअप आदि में पारंगत किया जाएगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ज्योति प्रकाश, राहुल, मास्टर ट्रेनर फीडबैक फाउंडेशन, परियोजना समन्वयक नन्द किशोर दीक्षित, सहित सभी एडीओ पंचायत मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें