फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Wed, 17 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
नकली शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मोहल्ला ईदगाह में किराए के घर में कर रहे थे पैकिंग
विज्ञापन

मौके से 150 लीटर अल्कोहल, खाली देशी पौव्वे, नकली होलोग्राम बरामद
 
शहर के मोहल्ला ईदगाह में नकली शराब बनाने के खेल का पर्दाफाश हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से 150 लीटर अल्कोहल बरामद हुआ है। जबकि भारी मात्रा में देशी शराब के खाली पौव्वे, नकली होलोग्राम, नकली ढक्कन जब्त किए गए हैं। मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक शराब लाइसेंसी शामिल है। एसपी डॉ एस चन्नपा और जिला आबकारी अधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण किया है। इसके बाद आबकारी की टीम गिरफ्तार किए गए लाइसेंसी की शराब दुकानों की जांच में जुट गई है। 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में हाईवे से शराब दुकानें हटाए जाने के बाद से देशी शराब की डिमांड अचानक बढ़ गई है, जिसका फायदा उठाने के लिए शराब माफिया नकली शराब बनाने के धंधे उतर गए। करीब डेढ़ माह से मोहल्ला ईदगाह में किराए के मकान में नकली शराब बनाने का धंधा फलफूल रहा था, जहां से इसकी सप्लाई शराब दुकानों पर की जाती थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक पंकज विवेक और सीओ योगेंद्र सिंह की अगुवाई में संयुक्त टीम ने घर पर छापा मारा, जहां पर प्लास्टिक के केन में रखा गया 150 लीटर अल्कोहल बरामद हुआ। छानबीन करने पर कमरे में भारी मात्रा में खाली पौव्वे, नकली होलोग्राम और नकली ढक्कन बरामद हुए। मौके से सीतापुर के थाना लहरपुर निवासी सुशील जायसवाल उर्फ गुड्डू और गोला निवासी शराब लाइसेंसी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सुशील जायसवाल ने बताया कि पहले भी नकली शराब बनाने के मामले में जेल जा चुका है। जबकि सुनील कुमार की बेहजम में बियर और बस अड्डे पर देशी शराब की दुकानें हैं। आबकारी निरीक्षक पंकज विवेक की ओर से कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घर को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एहतियातन सभी शराब दुकानों की जांच करने के निर्देश आबकारी निरीक्षकों को दिए गए हैं। नकली होलोग्राम और ढक्कन मामले की अलग से जांच कराई जाएगी। इसके अलावा बरामद अल्कोहल के नमूने को जांच के लिए भेजा जाएगा। 
अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें