फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 10 लाख का माल उड़ाया

Sun, 13 Sep 2015 11:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के लगुचा गांव में चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। चोरों ने रात के अंधेरे में घर से सोने-चांदी के गहने समेत लाखों का सामान और रायफल चोरी कर ली, लेकिन दिन के उजाले में चोरों ने गांव के नजदीक रायफल को झाड़ियों में छोड़ दिया, जबकि गहने आदि सामान लेकर फरार हो गए। उससे भी मजेदार यह कि पुलिस ने जब बरामद रायफल गृहस्वामी को वापस करनी चाही तो उसने रायफल लेने से ही मना कर दिया। वह इस बात पर अड़ गया कि पहले उसका मुकदमा लिखकर खेत से रायफल की बरामदगी दिखाई जाए, जिसके बाद वह कोर्ट से रायफल छुड़ाने के लिए पैरवी करेगा। गृहस्वामी के अड़ियल रुख के बाद आखिरकार पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन

गांव लगुचा निवासी अखिलेश अवस्थी के घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय दीवार फांदकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर घर की रसोई में बने स्टोर रूम के बक्से में रखे करीब दस लाख के जेवर, रायफल तथा बीस हजार रुपये की नगदी उठा ली। सुबह अखिलेश नीचे उतरकर आए तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हैं और सामान बिखरा पड़ा है। अखिलेश ने सभी सदस्यों को जगा कर मकान के आसपास सामान ढूंढना शुरू किया, लेकिन कोई सामान नहीं मिला। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के एक गलियारे में झाड़ियों के बीच रायफल बरामद हो गई। अखिलेश ने पुलिस को बताया कि जिस गलियारे में रायफल मिली है, उस गलियारे में सुबह तक रायफल नहीं थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर गांव केे लोगों पर शक जाहिर किया है। हालांकि अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। एसओ महेंद्र सचान ने मौका-मुआयना करने बाद जल्द चोरों को गिरफ्तार करने भरोसा दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें