फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौंठा गांव के दो घरों से लाखों की चोरी

Tue, 16 Feb 2016 07:18 PM IST
फरधान।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र गांव बौंठा में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से चोरों ने 50 हजार की नकदी सहित करीब पांच लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे घर में चोरी के दौरान जाग हो जाने पर चोर वहां से कुछ ले नहीं जा पाए। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। मामले की तहरीर पुलिस के दे दी गई है, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

गोला रोड के किनारे स्थित बौंठा गांव निवासी सुभाष वर्मा के यहां सोमवार की रात चोर छत से होकर घर के भीतर दाखिल हुए। यहां एक कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे में रखी सेफ  की चाबी ढूंढकर सेफ खोल लिया और उसके अंदर रखे सोने का हार, चार चेन, छह अंगूठी, तीन मांग बेंदी, छह नाक के फूल, तीन नोज रिंग, चार तोला सोना, तीन कमर बंद, छह माला, बीस जोड़ी बिछिया, 15 जोड़ी पायल सहित हैंगर में टंगें कपड़ों की जेब से 50 हजार नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर पास में ही मुकेश पांडेय के घर में छत से होकर घुसे। यहां उन्होंने एक बक्से का ताला तोड़ दिया। आहट से परिवार वालों के जाग जाने से चोर फरार हो गए। सूचना पर रात में ही फरधान पुलिस मौके पर पहुंची पर चोरों का पता नहीं चल सका। मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मितौली में तीन स्थानों से हजारों का सामान उड़ाया
मितौली। थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया और नगदी, जेवर, तीन भैंसों समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इनमें से एक घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार की रात मितौली बड़ागांव तिराहा स्थित भदौरिया मोबाइल शाप से चोरों ने हजारों की नकदी, मोबाइल और तमाम कीमती सामान चोरी कर लिया। वहीं गांव नानकपुर झाला निवासी हरदीप सिंह की तीन भैंसों को चोर खेल ले गए, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इसी रात चोरों ने मझिगवां निवासी जितेंद्र सिंह के घर पर धावा बोला। चोरों ने घर से जेवर, कीमती कपड़े, दो गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले लिया। पीड़ितों ने इन घटनाओं की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने सिर्फ मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य दोनों घटनाओं की रिपोर्ट नहीं लिखी है। पुलिस की इस उदासीनता के कारण क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें