फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल

Tue, 15 Dec 2015 05:38 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के सामने प्रमोद पैलेस के पास एक कार चालक ने बाइक सवार सिपाही को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सिपाही घायल होकर गिर गया। इसके बाद कार चालक और उसमे सवार लोग सिपाही से उलझने लगे।  बाद में लोगों को आता देख कार समेत चालक फरार हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की रोडवेज पुलिस चौकी में तैनात सिपाही ब्रह्मदीप वैश्य सोमवार की रात गश्त पर थे, तभी प्रमोद पैलेस के पास एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सिपाही घायल हो गया। कार से उतरे लोगों ने सिपाही का हालचाल जानने के बजाय उससे विवाद करना शुरू कर दिया। इस बीच लोगों को आता देख चालक सहित अन्य सवार कार समेत रफूचक्कर हो गए। इस दौरान घायल सिपाही ने कार का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने कार यूपी 31आर 1014 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर जल्द ही उसके मालिक और चालक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें