जीत का जश्न मना रहे बसपाइयों को पुलिस ने रोक दिया। बसपा कार्यकर्ताओं ने जब पार्टी के झंडे को खोलकर रख लिया तब ही उन्हें आगे जाने दिया गया।
हुआ यूं, कि बसपा के कोटे से जीते जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार गिरि बुधवार को सुबह अपने साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों बाइकों के साथ काफिले के साथ क्षेत्र में जा रहे थे। उनका काफिला गुलरिया चीनी मिल के सामने पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे चौकी इंचार्ज डीके शुक्ला ने उनके काफिले को रोक दिया। उन्होंने आचार संहिता का हवाला देकर काफिले पर आपत्ति जताई।
उन्होंने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार गिरि से झंडा जमा करा लिया और काफिले को वापस ले जाने को कहा। बाद में झंडे को उतार कर रख लेने के बाद ही काफिले को आगे जाने दिया गया।