फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी भंडार में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

Fri, 20 Nov 2015 07:07 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खपरैला बाजार स्थित गौरी साड़ी भंडार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने डेढ़ लाख की नकदी समेत लाखों कीमत के कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पर स्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कपूरथला निवासी रामकुमार धवन की खपरैला बाजार में गौरी साड़ी भंडार के नाम से कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलकर वह अंदर घुसे तो रोशनी आती देख चौक गए। छत पर गौर किया तो पैरो तले जमीन ही खिसक गई। बृहस्पतिवार की रात को चोर दुकान की छत पर पहुंचे, जिसके बाद ऊपर बनी अंटिया की छत को काटकर अंदर दाखिल हुए। बेहद शातिर तरीके से चोर रस्सी के सहारे दुकान तक पहुंचने में कामयाब रहे, जिसके बाद इत्मीनान से गुल्लक का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख की नकदी और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया।
मामले की सूचना पाकर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि गुल्लक को तोड़ने में चोरों ने कैंची और ईंट की मदद ली, जिससे कैंची का कोना टूटा हुआ मिला। दुकान स्वामी रामकुमार धवन ने बताया कि चोरी हुए कपड़े का आकलन किया जा रहा हैै। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें