फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने उड़ाया नकदी  समेत हजारों का सामान

Wed, 15 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

धौरहरा और खमरिया में हुई वारदात
दोनों वारदातों की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 
धौरहरा और थाना ईसानगर की पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र में चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। धौरहरा के गांव परमेश्वरीपुरवा के एक घर से चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए, जबकि एक चोर को घर वालों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। खमरिया के गांव बसड़िया में कमरे का दरवाजा उखाड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। 
धौरहरा। गांव परमेश्वरीपुरवा निवासी धनीराम ने बताया कि रात करीब दो बजे उनके घर में चोर घुस गए। चोर घर के अंदर रखे हजारों के बर्तन और एक बकरा चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर घर के बाहर रखे उसके खोखे का ताला तोड़ने लगा। खटपट की आवाज होने पर परिवार में जाग हो गई। जिस पर उन्होंने शोरशराबा करते हुए एक चोर को पकड़ लिया। जिसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया चोर गांव का ही निवासी है। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खमरिया। गांव बसडिय़ा निवासी संगमलाल मिश्रा ने बताया कि रात में वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने कमरे का दरवाजा उखाड़ दिया और अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखा पत्नी का बक्सा चुरा ले गए। बक्से में पांच हजार की नगदी और कपड़े थे। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के लोग सुबह सोकर उठे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें