फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर से बुक कराई सीतापुर में लूटी वैन 

Sat, 11 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
वृंदावन में सिपाही से मारपीट - फोटो : demo
विज्ञापन
- चालक की पिटाई कर पेड़ से बांध भाग निकले बदमाश
विज्ञापन

- रिपोर्ट दर्ज कराने को दो जिलों के बीच घूम रहा वैन स्वामी
लखीमपुर से वैन बुक कराकर सवार हुए दो बदमाश जनपद सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में असलहों के बल पर वैन को रोक लिया और चालक की पिटाई कर उसे पेड़ से बांधकर वैन लूट ले गए। वैन स्वामी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर कोतवाली लखीमपुर और थाना इमलिया सुल्तानपुर के बीच चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस घटना एक-दूसरे जिले का बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

थाना खीरी की ओयल पुलिस चौकी के गांव मोतीपुर निवासी प्रशांत अवस्थी ने बताया कि उनकी वैन का टैक्सी परमिट है। 10 जून की रात जनपद सीतापुर के थाना रामकोट के गांव त्रिलोकपुर निवासी चालक मदन सदर कोतवाली लखीमपुर के एलआरपी चौराहा पर वैन लेकर खड़ा था। रात करीब 11 बजे दो युवक चालक के पास पहुंचे और थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव हैदरपुर छोड़ने की बात कही। जिस पर 600 रुपये का भाड़ा तय करने के बाद चालक वैन लेकर चल दिया। थाना इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर) के गांव हैदरपुर के पास दोनों बदमाशों ने तमंचों के बल पर वैन रोक ली और चालक मदन की पहले जमकर पिटाई की। बाद में उसकी शर्ट उतरवा ली और पास ही स्थित एक पेड़ में बांधकर वैन और चालक के पास से नगदी-मोबाइल लेकर फरार हो गए। रात करीब ढाई बजे किसी तरह से छूटे चालक मदन पास के एक कसबे में पहुंचा और वहां के चौकीदार की मदद से पुलिस और वैन मालिक को घटना की सूचना दी। सीतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। वैन स्वामी ने बताया कि उन्होंने घटना की तहरीर इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को दी, तो पुलिस ने घटना स्थल लखीमपुर का बताकर उन्हें एलआरपी पुलिस चौकी भेजा। एलआरपी पुलिस चौकी रिपोर्ट थाना इमलिया सुल्तानपुर में दर्ज होने की बात कह रही है। वह घटना के बाद से सीतापुर और एलआरपी चौकी के बीच चार चक्कर काट चुके हैं, फिर भी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एलआरपी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट लिखने से इंकार करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें