फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से परेशान दिव्यांग ने कोतवाली में सुनाई फरियाद

Sat, 11 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- अप्रैल में पत्नी को पीटकर हाथ तोड़ा, दोबारा फिर पीटा
विज्ञापन

- खेत पर कब्जा कर चुका है, अब मकान भी हड़पना चाहता है
शाम को एक दिव्यांग ने कोतवाली में अपनी घायल पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ आकर रो रोकर फरियाद सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शाम को खुटार रोड की लाम्बानगर कालोनी निवासी दिव्यांग आनंद वर्मा, घायल पत्नी पिंकी वर्मा और दो बच्चों के साथ आकर कोतवाली के गेट पर ही जोर जोर से रोते हुए न्याय दिलाने की मांग करने लगा। कोतवाली के गेट पर शोर सुनकर आस पास के दुकानदार और पुलिसकर्मी दौड़कर कोतवाली गेट पर आ गए। दिव्यांग ने रोते हुए आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई ने उसके हिस्से के खेत पर कब्जा कर रखा है। अब वह उसके हिस्से के मकान पर भी कब्जा करना चाहता है, जिसे लेकर वह आए दिन मारपीट करता है, जिससे वह परेशान है। उसने बताया कि 15 अप्रैल को वीरेंद्र ने पत्नी पिंकी को पीटा था, जिसमें पिंकी का हाथ भी टूट गया था। जिसकी शिकायत पुलिस में भी की गई थी। सुनवाई न होने पर उसने परिवार सहित 18 अप्रैल को एसपी के सामने न्याय की गुहार लगाई थी, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से विपक्षी के हौसले बुलंद हैं। उसने दोबारा पिंकी को पीटकर घायल कर दिया है। कोतवाल एसएन द्विवेदी ने पीड़ित की पत्नी की डॉक्टरी कराकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें