फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो पलटी बच्चे की मौत, पांच घायल

Thu, 14 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ।
विज्ञापन
bolero - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निघासन क्षेत्र के मुड़िया गांव से बहू को विदा कराने आ रहे थे बोलेरो सवार
विज्ञापन

बस्तौली गांव के पास हुआ हादसा, सीएचसी में हुआ इलाज
लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि बिजली के पोल के तीन टुकड़े हो गए, वहीं बोलेरो में सवार यात्री घायल हो गए, घायलों में शामिल एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन

निघासन थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव के सुभान अली की बारात दो दिन पहले भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह गांव से हुई थी। गुरुवार को वह लोग अपनी बहू को विदा कराने आ रहे थे। सुब्हान के घर वाले करमूपुरवा गांव की एक किराए पर बोलेरो लेकर मुड़िया के लिए निकले थे। उनकी बोलेरो जैसे ही बस्तौली गांव में कस्तूरबा गांधी स्कूल के सामने पहुंची वहां मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकराकर पलट गई, टक्कर इतनी तेज थी कि पोल के तीन टुकड़े हो गए एवं बोलेरो एक लकड़ी के खोखे से टकराकर रुक गई। बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए, ग्रामीणों ने इस मंजर को देखकर मदद के लिए दौड़ पड़े, ग्रामीणों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। घायलों में शामिल एक पांच साल के बच्चे आजम अली की सिर में चोट आने से मौत हो गई, जबकि बच्चे के पिता नासिर एवं माता कमरुन्निशा निवासी ढखवा थाना फरधान समेत रुखसार (10), चुन्नी (40), नौशाद (26), यूनुस अली (30) निवासी फरदहिया थाना निघासन घायल हो गए, जिनमें कमरुन्निशा को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। मृतक बच्चे के पिता ने बगैर पुलिस कारवाई के गांव चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें