फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो चढ़ाकर वृद्धा को मारने का आरोप, पुलिस को तहरीर दी

Fri, 13 May 2016 10:44 PM IST
संसारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी थाना क्षेत्र की  संसारपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मौठीखेड़ा निवासी राकेश यादव ने थानाध्यक्ष मैलानी को दिए शिकायती पत्र में एक व्यक्ति पर अपनी मां पर बोलेरो चढ़ाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राकेश यादव ने आरोप लगाया कि 27 अप्रैल को उनके चाचा की पुत्री का विवाह था, जिसमें चाचा का बड़ा दामाद वीरपाल निवासी ग्राम उदारा थाना निगोही जिला शाहजहांपुर आया था। विदाई के समय वीरपाल ने बुलेरो लापरवाही से चलाते हुए बैक की। जो उनकी मां लज्जावती पर चढ़ गई और वह गंभीर घायल हो गईं, जिनकी मृत्य उपचार के दौरान 30 अप्रैल को हो गई। राकेश ने शीघ्र मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। समाचार प्रेषण तक जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें