फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता समेत पांच पर बीडीसी सदस्य के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Feb 2016 08:01 PM IST
उचौलिया/पसगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक पसगवां से जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी रहे और धौरहरा से सांसद रेखा वर्मा के करीबी क्षेत्र के गांव  मोहदियापुर निवासी गिरीश चंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय समेत पांच लोगों पर बीडीसी सदस्य के अपहरण  समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया  है। एक बीडीसी की पत्नी की तहरीर पर थाने में भाजपा नेता समेत समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया हैै।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर सियासी गोटियां बिछाई जाने लगी हैं।  मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच होने के कारण बीडीसी सदस्यों के गायब होने के मामले सामने आने लगे हैं। थाना क्षेत्र के गांव सिकटारा निवासी रामसिंह बीडीसी सदस्य है, जो कुछ दिनों से कहीं गया हुआ है। उसकी पत्नी नन्हीं देवी की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता थाना मैगलगंज के गांव सदरपुर निवासी श्यामकिशोर अवस्थी, मोहतियापुर गांव निवासी गिरीश चंद्र पांडेय, गोला निवासी ओम वर्मा, थाना पसगवां के चकपिहानी निवासी रतिराम और सिकटारा  निवासी लल्ला के खिलाफ धमकाकर अपहरण और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें आरोप है कि मंगलवार की दोपहर को आरोपियों ने घर से बीडीसी रामसिंह को धमकाकर अगवा कर लिया।
एसओ पसगवां अनिल शाही के अनुसार बीडीसी सदस्य की पत्नी ने थाने आकर तहरीर दी थी, जिसके मुताबिक आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा लिखा गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अपहृत बोला, नहीं हुआ अपहरण
भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बीडीसी रामसिंह ने अमर उजाला को फोन कर बताया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह दिल्ली किसी काम से आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें