फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता समेत दो घरों से लाखों की चोरी

Fri, 23 Oct 2015 10:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दो मोहल्लों में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों कीमत के माल पर हाथ साफ कर दिया। मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा नेता और पूर्व विधायक मोतीलाल पैलवी के पुत्र अखिलेश पैलवी के घर का ताला तोड़कर ढाई लाख की नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया गया। वहीं मोहल्ला स्वरूपनगर सिकटिहा में एक बंद मकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख के माल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अखिलेश पैैलवी की पत्नी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी, जिसके कारण वह सपरिवार अपने पैतृक घर मोहल्ला आफिसर कॉलोनी पर रह रहे थे। गुरुवार की रात को चोरों ने मौका ताड़ते हुए बंद मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, जिसके दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह घर में चोरी होने की जानकारी लोगों को हुई। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में अखिलेश पैलवी ने बताया है कि चोरों ने उनके घर से ढाई लाख की नकदी, सोने का एक मंगलसूत्र, दो चेन, छह अंगूठी, एक जोड़ी कंगन समेत एफडी और महत्वूपर्ण कागजात चुरा लिए। कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैै।
दूसरी घटना मोहल्ला स्वरूपनगर सिकटिहा निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव के घर हुई, जो किसी काम से सपरिवार अपने गांव ईसानगर क्षेत्र के अदलीसपुर गए हुए थे। गुरुवार की रात को चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 10 हजार की नकदी, सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी कान बाली, पायल, लैपटॉप, प्रेस पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन से घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर पहुंचकर गृृहस्वामी ने चोरी हुए सामान का जायजा लिया और घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें