फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पांच हजार लूटे

Wed, 24 Jun 2015 06:40 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पांच हजार लूट लिए। घटना की सूचना के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरवा निवासी महंत ने मंगलवार को कस्बा रकेहटी स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से रुपये निकाले। उसके बाद किसी काम से वह रकेहटी में रुक गया। मंगलवार देर शाम वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी बीच ईश्वरीपुरवा पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर उससे रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको लात-घूंसों से पीटा और पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। महंत ने रात में ही घटना की सूचना पढुआ पुलिस चौकी को दी। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका मुआयना करना तक उचित नहीं समझा। इस संबंध में चौकी इंचार्ज एमआर बेग ने बताया कि लूट की सूचना नहीं मिली है। चौकी क्षेत्र में दरेरी निवासी संतोष की बाइक, बोकरिहा निवासी भाजपा नेता अनिल और उनके एक साथी समेत एक सप्ताह में लूट और चोरी की यह पांचवी घटना है। लगातार हो रही दिनदहाड़े लूट से पूरा क्षेत्र दहशत में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें