फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम सर्राफ को लूटा

Tue, 10 Nov 2015 07:03 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन में सर्राफे की दुकान बंद कर मंगलवार की शाम वापस अपने घर सिंगाही जाते समय पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर तीन लाख से अधिक को सोना, चांदी और नकदी लूट ली।
विज्ञापन

थाना सिंगाही के मोहल्ला गद्दिन टोला निवासी योगेश सोनी की कसबे में दुर्गा मंदिर के सामने सोने-चांदी की दुकान है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान बंद सिंगाही निवासी रूपेश पंचोली के साथ बाइक से घर जा रहा था। उनके पास रोज के तरह सोने चांदी के गहने और अन्य सामान सूटकेस में था। अयोध्यापुरवार के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर असलहों के बल पर उन्हें रोक लिया और जेवर से भरा सूटकेस छीन लिया। उनके पास पर्स में रखे सात हजार रुपये भी ले लिए और गांव अयोध्यापुरवा की ओर भाग निकले। भुक्तभोगी योगेश सोनी का कहना है कि बदमाश निघासन से ही उनका पीछा कर रहे थे। इधर एसओ जेपी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


बैंक के बाहर से बाइक चोरी
पलियाकलां। मोहल्ला ऐरान द्वितीय निवासी विक्रांत शाह अपनी बाइक से इलाहाबाद बैक शाखा में गए थे। लौटे तो बाइक चोरी हो गई थी। तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें