कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरिया मिश्र निवासी प्रेमपाल से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव खेरिया मिश्र निवासी प्रेमपाल ने लोहिया आवास के लिए मंगलवार को तीन बजे के करीब इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मोहम्मदी से 90 हजार रुपये निकाले और अपने साथी श्याम बिहारी के साथ शाम पांच बजे बाइक से घर जा रहे थे तभी गांव बौधीखुर्द के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया और उसके पास से रुपये छीन लिए। पुलिस ने प्रेमपाल की तहरीर पर गांव गुलौली निवासी ध्यानू उर्फ ध्यान सिंह, गांव गरबापुर के दामोदर तथा नौआतारा के मुकुट सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।