पलिया-निघासन रोड पर ग्राम छेदनीपुरवा के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चार लोगों को हालत अधिक गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
निघासन रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने बाइक और साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 28 वर्षीय जगदीश पुत्र मनीराम गुप्ता, 16 वर्षीय नितांशु पुत्र ज्वाला प्रसाद, निवासी मोहल्ला माहीगिरान, सचिन के साथ ही पलिया के लिए जा रहे साइकिल सवार छेदनीपुरवा निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल पुत्र यौरायी, 26 वर्षीय जवेश पुत्र सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस से लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर नितांशु, जगदीश, छोटेलाल, जवेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान देरशाम पलिया सीएचसी में भारी भीड़ लगी रही।