फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से हुआ हादसा, युवक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
युवक का साथी घायल, चालक ने नहीं पहना था हेलमेट
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी बाइक सवार युवक की बाइक फिसलने से हुए हादसे में मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठा दूसरा साथी घायल हो गया है। जवान विवाहित बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बूढ़े बाप ने जवान बेटे को मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी सचेंद्र कुमार वर्मा (30) पड़ोसी हंसराम वर्मा (39) के साथ बाइक से रिश्तेदार में एक लड़की का तिलक कराने गए थे। इसके बाद मितौली थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बभियां से वापस रात 10.30 बजे वापस आ रहे थे। ममरी कस्ता रोड के खंदनी गांव मोड़ पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार सचेंद्र और हंसराम गंभीर घायल हो गए। कुछ देर बाद पीछे से आ रहे इमलिया गांव निवासी अनुमोद वर्मा ने घायलों को सड़क पर पड़ा देख 108 एंबुलेंस पर फोन कर उन्हें सीएचसी भेजा और परिवार वालों को सूचना दी। गंभीरावस्था में दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सचेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं हंसराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। परिवार के जवान विवाहित बेटे की मौत पर कोहराम मच गया। पत्नी सोनम, पिता राजाराम वर्मा, मां चंद्रावती, भाई शिवपाल सीएचसी में ही दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने सचेंद्र के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को सचेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सचेंद्र कुकरा सहकारी समिति में आंकिक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें