फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार किशोर को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 16 Mar 2015 11:42 PM IST
बेहजम (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के शिवाला चौराहे पर ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बेहजम सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मितौली क्षेत्र के गांव टेमरा निवासी बसंतलाल का 15 वर्षीय पुत्र उमाकांत सोमवार की सुबह आधार कार्ड बनवाने के लिए साइकिल से अपनी नानी के यहां थाना नीमगांव स्थित गांव करनपुर मवइया आ रहा था। बताते हैं शिवाला चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटेें आईं। सूचना मिलने पर बेहजम पुिलस ने मौके  पर पहुंच कर रमाकांत को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमाकांत की सड़क हादसे में मौत हो जाने की सूचना मिलने पर घरवालों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें