राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए डीएम के निर्देशानुसार एआरटीओ प्रवर्तन संजीव गुप्ता ने वाहनों का चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। तिकुनिया से सवारी लेकर दिल्ली जा रही बगैर परमिट जा रही प्राइवेट बस को बिजुआ क्षेत्र में पकड़ा गया, जिसकी सवारियां उतारकर एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया। इसके अलावा अन्य वाहनों पर कार्रवाई करते हुए एक लाख पांच हजार का जुर्माना वसूलने के अलावा 1.5 लाख बकाया टैक्स भी जमा कराया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन संजीव गुप्ता ने बताया कि दिल्ली जा रही बस के पास परमिट नहीं था। सवारियों को तिकुनियां से भेजा जा रहा था। बस आगरा की बताई जा रही है, जिसे सीज कर दिया गया है। इसके अलावा चार मैजिक बगैर परमिट के सवारियां ढोती हुई मिलीं, जिनसे जुर्माना वसूला गया। तीन ओवरलोड ट्रकों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई है।