फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच से चोरी हुई पिकअप बरामद की, दो लोग गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
कोतवाली ने बाइक भी बरामद की
विज्ञापन

सदर कोतवाली की राजापुर चौकी पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी कामयाबी लगी। पुलिस ने बहराइच से चोरी हुई पिकअप और तीन दिन पहले शहर के मोहल्ला महाराजनगर से चोरी हुई बाइक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि राजापुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग बहराइच से एक पिकअप चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वीरबाबा मंदिर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने बहराइच की ओर से आ रही पिकअप को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें एक बाइक भी लदी मिली। जिस पर पुलिस ने पिकअप और बाइक के कागज मांगे, तो उसमें सवार दोनों युवक कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने पिकअप सवार थाना खीरी के गांव हरैया निवासी चालक अनुराग उर्फ राधारमण पांडेय और सीतापुर जिले के थाना व कसबा लहरपुर निवासी महबूब को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाकर पूछताछ की। पुलिस  ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों आरोपी टूट गए। एसएसआई ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पिकअप 28 जून 2016 को बहराइच और 15 सितंबर 16 को लखीमपुर के मोहल्ला महाराजनगर से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक मोहल्ला महाराजनगर निवासी संजीव अग्रवाल की है। पुलिस पिकअप स्वामी का पता लगा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें