फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग चोरी मामले का खुलासा, चार दबोचे

Wed, 27 May 2015 07:49 PM IST
ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले पश्चिम बंगाल के कपड़ा व्यवसायी की साइकिल से बैग चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम 37,300 में 32,300 रुपये और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जिला नवदिया थाना हरिनघटा निवासी मिल्टन साहा गांवों में फेरी लगा कर कपड़े का व्यापार करता है। तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के ग्राम चमारनपुरवा के पास सड़क के किनारे साइकिल खड़ी करके शौच के लिए गया। इसी बीच चोरों ने उसकी साइकिल में टंगा बैग चुरा लिया। व्यापारी के मुताबिक बैग में 37,300 रुपये थे। व्यापारी मिल्टन ने अपने साथ हुई इस घटना की तहरीर थानाध्यक्ष रामकुमार यादव को दी। थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक ओकार सिंह के साथ आरक्षी कमलेश कुमार, अरविंद यादव, वीरेंद्र यादव की टीम गठित की। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस अदलीशपुर चौराहे पर पहुंची, जहां कुछ लोग संदिग्ध हालात में दिखाई पड़े, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान जगदंबा, प्रदीप, प्रमोद, दीपू निवासी लोनियनपुरवा मजरा लौकाही थाना ईसानगर के रूप में हुई। पूछताछ के बाद इन आरोपियों के पास से चोरी किया गया झोला, एटीएम कार्ड और 32,300 रुपये बरामद कर लिए। इसके अलावा मिल्टन ने भी इन लोगों को अपने आगे पीछे चलकर घात लगाने की बात बताई। सीओ मनोज यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है। चारों का चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें