फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने के मामले का खुलासा 

Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक तमंचा, सब्बल, कटर बरामद, तीनों आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लूटने का प्रयास करते समय चौकी इंचार्ज पर हमला कर फरार हुए मास्टर माइंड समेत तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने घटना में एक तमंचा, एक बेलचा और कटर मशीन बरामद की है। घायल चौकी इंचार्ज की ओर से पुलिस ने तीनों लुटेरों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित दो अन्य धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
बता दें 15 जून की रात तीन लुटेरे मोहल्ला ईदगाह में लगे आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच चौकीदार मायाराम के साथ गश्त कर रहे संकटादेवी पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील सिंह जब वहां से गुजरे तो उनकी नजर एटीएम सेंटर पर पड़ी। शटर गिरा देख कर शक होने पर जब वह एटीएम पर पहुंचे तो लुटेरों ने चौकी इंचार्ज पर बेलचे से हमला बोलकर घायल कर दिया था और भाग निकले थे। पुलिस ने मौके से एक ट्रक और बाइक कब्जे में ली थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने सीओ के नेतृत्व में सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय, घायल चौकी इंचार्ज सुनील सिंह और मिश्राना चौकी इंचार्ज अजय कुमार शर्मा की टीम गठित की थी। पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस वार्ता कर एसपी ने घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीनदयाल इंटर कॉलेज चौराहा के पास शिवकॉलोनी निवासी अमित वर्मा, अनिल सिंह और यतेंद्र पांडेय को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज ने तीनों लुटेरों की शिनाख्त भी की। उन्होंने बताया कि अमित वर्मा घटना का मास्टर माइंड था। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक मिस और दो जीवित कारतूस, बेलचा बरामद किया है। 
विज्ञापन

 
यतेंद्र और अनिल का नहीं है आपराधिक इतिहास 
एटीएम लूटने का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार किए गए अनिल सिंह और यतेंद्र का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, जबकि अमित वर्मा पर लूट, जानलेवा हमला सहित तीन मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

 
जांबाज चौकी इंचार्ज और चौकीदार को किया पुरस्कृत 
डीआईजी आरकेएस राठौर ने लुटेरों से मोर्चा लेने वाले जांबाज चौकी इंचार्ज सुनील सिंह और चौकीदार मायाराम को 10 हजार रुपये, एसपी अखिलेश चौरसिया ने क्रमश: पांच हजार और चौकीदार को दो हजार रुपये, शिव कॉलोनी निवासी विमलेश सिंह भदौरिया ने चौकी इंचार्ज को 5100 और चौकीदार को 2100 रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें