फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने प्रेम विवाह किया, पिता को मार डाला

Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन

विज्ञापन
मृतक के बेटे ने हत्यारोपियों की बहन से किया था प्रेम विवाह
पत्नी को पेड़ से बांधा, पति पर लाठियों और बांके से हमला
हत्या करने के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक कर भागे
आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, सभी फरार
छह महीने पहले परिवार की लड़की से प्रेम विवाह करने पर खफा परिवार वालों ने लड़के के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुवार रात नकहा कस्बे से दवा लेकर पत्नी फूलदेवी के साथ लौट रहे गांव में ‘डाक्टरी’ करने वाले थाना खीरी के गांव चाऊपुर पंडरी निवासी 48 वर्षीय मुन्नालाल मौर्य को हत्यारोपियों ने घेर लिया। फूलदेवी को पेड़ से बांधने के बाद आरोपियों ने मुन्नालाल को पहले लाठियों से पीटा, फिर बांके और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया और उनके अचेत हो जाने पर हाथ पैर तोड़कर भाग गए। पुुलिस ने फूलदेवी की तहरीर पर उनकी बहू अर्चना के दो सगे भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी हत्यारोपी फरार हैं। 
फूलदेवी ने बताया कि उसके पति मुन्नालाल मौर्या नकहा में डॉक्टरी करते थे। गुरुवार की शाम करीब आठ बजे वह पति के साथ साइकिल से घर आ रहीं थीं। नकहा और अशोगापुर के बीच रास्ते पर लगे ट्यूबवेल के पास गांव के ही जयराम, राजेश, धर्मेंद्र, छोटू, संतराम, श्रीराम, अवधेश उर्फ छेद्दू सहित आठ लोगों ने साइकिल रोक ली और कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया। पति को कुछ दूर मारते-पीटते खींच ले गए। वहां पति की लाठियों से पीटा और धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह वह किसी तरह से छूटकर घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। लोग मौके पर पहुंचे और तलाश की तो पति का शव एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। 
विज्ञापन

फूलदेवी ने बताया कि उनके पुत्र दारा सिंह ने गांव के ही मायाराम पाल की लड़की अर्चना के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों घर पर रहते हैं। इससे अर्चना के घरवाले रंजिश मानते हैं। मेड़ को लेकर भी विवाद है। इसीलिए मुन्नालाल की हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों में जयराम और रमेश अर्चना के भाई हैं जबकि धर्मेंद्र और छोटू अर्चना के परिवार के ही हैं। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की पत्नी की ओर से आठों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 



चौकी पुलिस चेत जाती तो बच सकती थी मुन्नालाल की जान
हफ्ते भर पहले हमलावरों ने काट डाला था गन्ना, घर पर बोला था हमला
तहरीर के बाद कार्रवाई तो दूर मौके तक पर भी नहीं गई चौकी पुलिस
गांव चाऊपुर पंडरी निवासी मुन्नालाल मौर्या की हत्या पुलिस लापरवाही की वजह से मानी जा रही है। परिवार वालों की माने तो हफ्ते भर पहले हमलावरों ने उसकी खेत में खड़ी गन्ने के फसल तहसनहस कर दी थी और घर पर भी हमला बोला था। मामले की तहरीर पीड़ित ने नकहा पुलिस चौकी पर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तो दूर मौके पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा। माना जा रहा है कि पुलिस इसे गंभीरता से लेती और कार्रवाई करती तो शायद आरोपी उनकी जान लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
गांव चाऊपुर पंडरी निवासी मुन्नालाल के बेटे सत्यपाल ने बताया कि छह महीने पहले उनके छोटे भाई दारा सिंह ने गांव निवासी दूसरी बिरादरी की अर्चना के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। लड़की के घर वालों ने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज करने के बाद थाने पर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने अर्चना के कोर्ट में कलमबंद बयान कराए। बयान के बाद अर्चना ने पति के साथ जाने की इच्छा जताई थी। जिस पर अदालत ने उसे पति दारा सिंह के साथ भेज दिया। दोनों गांव में आकर अपने घर पर रहने लगे थे। इसके अलावा मेड़ को लेकर भी विवाद चल रहा था। इससे अर्चना के परिवार वाले रंजिश मानते थे। हफ्ते भर पहले जयराम, राजेश, धर्मेंद्र आदि ने उसके खेत में लगा गन्ना काट लिया और जब विरोध किया तो घर पर हमला बोल दिया था। उसकी मां के साथ मारपीट भी की थी। 15 दिन के भीतर पिता की हत्या करने की धमकी दी थी। इस घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौके पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा। अर्चना के घर वाले इससे पहले भी हमले के प्रयास कर चुके थे। घर वालों का आरोप है कि यदि घर पर हमला करने और गन्ना काटने के मामले में पुलिस मौके पर चली गई होती और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करती तो शायद हमलावर उसके पिता की हत्या करने का साहस नहीं जुटा पाते।
 
सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
सीओ सिटी एमपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक के परिवार वालों से घटना के बाबत जानकारी ली और मृतक की पत्नी से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया मुन्नालाल की हत्या बेटे के प्रेम विवाह करने से उपजी रंजिश में होना पाई गई है।
विज्ञापन

 
मृतक की पत्नी की ओर से आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। फसल काटने और घर पर हमले का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
- अखिलेश चौरसिया, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें