फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी सहित तीन अफसर तलब

Wed, 06 May 2015 08:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडलिंग के बहाने युवती संग मनमानी करने के आरोपों वाली बहुचर्चित प्राथमिकी में नया मोड़ आया है। एडीजे लालता प्रसाद ने एक आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान तफ्तीश में अनियमितताओं को लेकर विवेचक शिवानंद यादव के साथ ही एएसपी और एसपीओ को भी नोटिस जारी करते हुए तलब किया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी रमेश गुप्ता ने बताया कि शहर में एक युवती को मॉडलिंग का झांसा देकर आरोपी अपने साथ भगा ले गए। बाद में असलियत खुलने पर सामूहिक दुराचार सहित संगीन धाराओं मे एफआईआर दर्ज हुई। उच्चाधिकारियोें के निर्देश के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। युवती का मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान भी दर्ज हुआ था। आरोप है कि मुल्जिमों को लाभ पहुंचाने के लिए धाराओं में फेरबदल किया गया। जबकि कोतवाली पुलिस के मुताबिक विवेचक शिवानंद यादव ने तफ्तीश के दौरान वरिष्ठ लोक अभियोजक से कानूनी राय मांगी थी, उसी के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा हटाकर दूसरी धाराएं लगा दी गईं। एएसपी के स्तर से भी तफ्तीश में हुए फेरबदल पर संस्तुति करते हुए रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी गई। आरोपी रोहित वाजपेयी की अर्जी पर सुनवाई के दौरान धाराएं हटाने और नई लगाने पर हैरानी जताते हुए कोर्ट ने तीनों अफसरों को तलब किया है, तथा सुनवाई की तारीख आठ मई मुकर्रर की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें