लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर थाना कमलापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए आर्मी की इंजीनियर कोर में तैनात जवान सदर कोतवाली के गांव ज्ञानपुर निवासी 30 वर्षीय अमित सिंह की लखनऊ के कमांड अस्पताल में हफ्ते भर बाद मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
बता दें कि गांव ज्ञानपुर निवासी अमित सिंह आर्मी की इंजीनियर कोर (एमआई) में तैनात था। वह इन दिनों सिक्किम में तैनात था। चार अगस्त को अपने पिता के साथ वह बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। सीतापुर जिले के थाना कमलापुरी क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान का इलाज लखनऊ स्थित सेना के कमांड अस्पताल में चल रहा था। जहां उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक की शादी 19 अप्रैल 16 को हुई थी। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।