फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से बौखलाए समर्थकों ने प्रत्याशी के भतीजे को मारी गोली

Tue, 15 Dec 2015 10:26 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव झारा में प्रधानी चुनाव की रंजिश में प्रत्याशी के भतीजे को सरेशाम गोली मार दी गई। फायरिंग में एक और व्यक्ति भी जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रत्याशी के भतीजे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा राजकुमार वर्मा ने बताया कि छोटे भाई मनोज वर्मा ग्राम पंचायत परेली से प्रधानी का चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वे लोग झारा में रहते हैं, जबकि उनके पड़ोसी मुनेंद्र और विपिन परेली निवासी विपक्षी प्रत्याशी अनिरुद्घ वर्मा को चुनाव लड़ा रहे थे। अनिरुद्घ भी चुनाव हार गए थे।
मंगलवार की शाम करीब सवा छह बजे उनका 30 वर्षीय भतीजा राजीव वर्मा घर के बाहर समर्थकों के साथ बैठा था। तभी गांव निवासी मुनेंद्र और विपिन एक अन्य के साथ निकले और कहा कि आप लोग चुनाव न लड़े होते तो हम जीत जाते। इसी बात को लेकर राजीव वर्मा ने भी जवाब दिया तो विपिन ने अपनी गोट से तमंचा निकाल लिया और कई फायर कर दिए।
विज्ञापन

एसओ हैदराबाद अजय यादव ने बताया कि राजीव के पीठ में गोली लगी, जबकि चाचा राजकुमार को छर्रे लग गए, जिससे वह भी घायल हो गए। परिवार वाले आनन फानने में राजीव को सीएचसी गोला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा राजकुमार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। रात में ही मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें