फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिता हत्याकांड का खुलासा शीघ्र

Sun, 25 Oct 2015 07:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला राजगढ़ निवासी अमिता अवस्थी हत्याकांड मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर एक युवती समेत दो लोगों को हिरासत में लेेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में मृतका की पुत्री ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें हिरासत में लिए गए लोगों के नाम शामिल नहीं हैं। पुलिस ने जल्द ही इस हत्याकांड के खुलासे के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पांच अक्तूबर की रात को मोहल्ला राजगढ़ निवासी अमिता अवस्थी की उनके ही घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार में अकेली पुत्री क्षमा अवस्थी हैै, जो लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद मृतका की पुत्री क्षमा अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गोला गोकर्णनाथ निवासी बृजेश तिवारी और फरधान निवासी कृपाशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित कर उन्हें रडार पर लिया था। मोबाइल काल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक युवती और एक युवक को हिरासत में लिया है, जिनसे घटना की बाबत कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस का जोर घटनास्थल से गायब मृतका के मोबाइल सेट को बरामद करने पर भी है। कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें