फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से पहुंचा घायल दूल्हा

Thu, 18 Feb 2016 10:25 PM IST
बिजुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर से गुलरिया बारात लेकर आ रहा दूल्हा दुर्घटना में घायल हो गया। इसके हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था, लेकिन दूल्हा पहले एंबुलेंस से दुल्हन के घर पहुंचा और शादी करके दुल्हन को अपने साथ विदा कराकर अस्पताल ले गया।
विज्ञापन

गुलरिया के ध्रुव की बिटिया नैन्सी की बारात शाहजहांपुर जिले के तिलहर कस्बे से आ रही थी। दूल्हे पवन की कार बिजुुआ के पास एक ट्रॉली में भिड़ने से दूल्हा समेत पांच लोग घायल हो गए। बिजुआ सीएचसी पर पता चला दूल्हे के पैर में फ्रैक्चर और सिर में चोट आई है। डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। इधर, गुलरिया में दूल्हा का इंतजार कर रहे जनातियों के पास जब खबर पहुंची तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दोनो पक्षों के लोग गुलरिया में मौजूद थे। उन्हें इस बात की चिंता थी कि अब बारात होगी या नही। वहीं, दूल्हा पवन को लखीमपुर से लखनऊ भेजा जाना था। दुल्हन मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी। दूल्हा पक्ष ने एक फैसला किया। रात को ढाई बजे दूल्हा पवन को एंबुलेंस से मंडप तक लाया गया। यहां पर दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी और उसी एंबुलेंस से दुल्हन विदा कर ले गया। अब दूल्हे का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है, दुल्हन भी उनके साथ ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें