एसएसपी अनंत देव ने बुधवार की रात इंस्पेक्टर राजघाट, एसओ सहजनवां को हटा दिया। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर और तीन थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
एसओ सहजनवां आरके सिंह को पुलिस लाइंस भेजा गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर यादवेंद्र पाल को सहजनवां थाने का प्रभार मिला है। राजघाट में तैनात इंस्पेक्टर डीके सिंह को क्राइम ब्रांच में तैनाती मिली है। एसओ गोला मिथिलेश राय को राजघाट थाने का प्रभार मिला है। उरुवां के प्रभारी सीताराम यादव को कैंपियरगंज थाने के प्रभारी बने है, यहां तैनात सेकंड अफसर अमरजीत यादव उरुवां के एसओ बनाए गए हैं। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सुनील राय गोला के प्रभारी बने है। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर रामसुमेर त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच में तैनाती मिली है।