फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने किया बवाल, तमंचे लहराए

Sun, 30 Jul 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
wine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरी रोड पर विकास भवन के पास हुई घटना
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक अति व्यस्त मार्ग पर रही अफरा-तफरी 
 विकास भवन के निकट एक बियर बार के बाहर शराबियों ने शनिवार की देर शाम जमकर बवाल कर दिया। एक-दूसरे पर तमंचे तान  हवा में भी लहराए। इससे अति व्यस्त खीरी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख शराबी भाग निकले। 
विज्ञापन

रोडवेज पर पुलिस चौकी और सौजन्या चौराहा पर पुलिस पिकेट रहती है। इसके बाद भी खुराफाती तत्वों में पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस चौकी और सौजन्या चौराहा के बीच स्थित विकास भवन के निकट बियर बार है। पास में ही हनुमान जी का मंदिर है। शनिवार की शाम करीब नौ बजे बियर बार के सामने खीरी मार्ग पर करीब सात-आठ शराबियों ने जमकर हंगामा किया। गालीगलौज करते हुए एक-दूसरे पर तमंचे तान दिए। इससे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। अप्रिय घटना से आशंकित लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की गाड़ी हूटर बजाते हुए मौके पर पहुंची। हूटर की आवाज सुनते ही शराबी खिसक गए। पुलिस सड़क पर लाठी पीटकर वापस लौट गई। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि शराबी आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस गई थी, लेकिन बवाली भाग निकले। तमंचे-एक दूसरे पर ताने जाने की बात सही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें