फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय तिवारी के खुलासे से कारागार में हड़कंप

Mon, 07 Sep 2015 12:31 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की पूछताछ में कुख्यात अपराधी अजय तिवारी के किए गए खुलासे से कारागार अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खासकर जिला अस्पताल से सटी कारागार की दीवार को लेकर अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को कारागार में सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गई और जिला अस्पताल की छत से जुड़े बैरक 11, 12 और 13 की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि अजय तिवारी उर्फ दद्दू तिवारी जून 2014 में जिला कारागार के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को तमंचा दिखाकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गया था। दो दिन पहले लखनऊ में एसटीएफ के हत्थे चढ़े कुख्यात अपराधी अजय तिवारी ने खुलासा किया था कि जिला अस्पताल की छत से कारागार में उसके सहयोगियों ने तमंचा, पिस्टल और कारतूस फेंका था, जिन्हें वहीं जमीन खोदकर छुपा दिया था। सूत्रों के मुताबिक जिला अस्पताल की छत कारागार की मुख्य दीवार से सटी है। अंदरूनी हिस्से में सुरक्षा तो है लेकिन इस हिस्से में चहल-पहल कम ही रहती है। अजय तिवारी से खुलासा होने के बाद अब कारागार प्रशासन इस ओर विशेष ध्यान दे रहा है। जेलर ज्ञानप्रकाश का कहना है कि वैसे तो वायरलेस सिस्टम की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है, लेकिन जिला अस्पताल की छत से सटे हिस्से की निगरानी और बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें