फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 वर्ष बाद पुलिस की पकड़ में आया रसूले

Thu, 24 Sep 2015 12:44 AM IST
सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। इस दौरान पुलिस ने 1984 के हत्या सहित डकैती के मामले में वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा लूट के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। वहीं दो लूट के फरार दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि 1984 के हत्या सहित डकैती के एक मामले में वारंटी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर (घुंसी) निवासी रसूले कई वर्ष पूर्व गांव छोड़कर चला गया था जो एक शातिर अपराधी है। इसके विरुद्ध नीमगांव सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसने अपना वेश भूषा भी बदल लिया था। चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद रामबिलास यादव ने मुखबिर की सूचना पर रसूले को रायपुर के निकट मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रसूले का चालान भेज दिया है। इसके अलावा चोरी के एक मामले में जमानत पर छूटे टांड़ा निवासी बब्लू बंजारा तथा फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया निवासी नाजिम को विवेचक ने लूट की धारा में मुकदमा तरमीम करने के बाद गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद रामबिलास यादव ने बेला बोझी में गेंदनलाल के यहां हुई लाखों की डकैती के मामले में रायपुर निवासी महेश तथा सरैंया निवासी प्रमोद को फरार आरोपी घोषित कर नोटिस चस्पा की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही इनकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें