फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त एडीओ की मौत

Sun, 21 Feb 2016 06:38 PM IST
गोला गोकर्णनाथ/संसारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात लखीमपुर रोड पर दवा लेने बाइक से जा रहे सेवानिवृत्त एडीओ को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, उनकी सीएचसी लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मूल रूप से मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम असौवा निवासी ओमप्रकाश वर्मा (60) नगर के बादलनगर में मकान बनाकर परिवार सहित रहते थे। वह हरदोई जनपद की ब्लाक शाहाबाद से दिसंबर 2015 को एडीओ आईएसबी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार वालों के अनुसार, शनिवार को वह रात सवा आठ बजे बाइक से नानक चौकी की तरफ दवाई लेने जा रहे थे। गोला सदर चौराहे से लखीमपुर जा रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही गंभीर घायल हो गए। उनका मकान पड़ोस में होने के कारण परिवार वालों को तत्काल सूचना मिल गई। वह घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र पंकज कुमार वर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यूपी 31एजे/ 2189 कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ओमप्रकाश वर्मा की मौत की सूचना पाकर रात में ही नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, कांग्रेस नेता प्रहलाद पटेल, बसपा के अशोक कनौजिया, अमन खान, सद्दाम अंसारी सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद उनके पैतृक गांव असौवा में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां भाजपा नेता सुरजनलाल वर्मा, प्रहलाद पटेल, कमलेश वर्मा, हिमांशु पटेल सहित तमाम रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें