हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद इलाके में बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है और पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। इस चुप्पी से उन पर सवाल उठ रहे हैं।
नई बस्ती पूरनपुरवा टापर में अवैध खनन काफी समय से हो रहा है जिसको लेकर गांव वालों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर इसका विरोध भी दर्ज कराया लेकिन प्रशासन और पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। उनके इस ओर ध्यान नहीं देने से अवैध खनन लगातार चल रहा है। दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियां यहां खनन करके मिट्टी भर कर ले जा रही हैं और खेत में गड्ढा हो गया है। पुलिस प्रशासन को कुछ भी नहीं दिख रहा है।
पुलिस प्रशासन की चुप्पी देख पूरनापुरवा के ग्रामीणों ने इसके विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की । प्रदर्शन करने वालों में मनोज वर्मा, राजू, विजयशंकर, उमाशंकर, विमलादेवी, अनीता देवी, ऊषा देवी, शकुंतला देवी, छोटू कुमार आदि शामिल रहे। नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने कहा कि मौके पर लेखपाल और पुलिस बल भेज रहा हूं, कार्रवाई की जाएगी।