फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बच्ची की मौत, छात्र घायल

Mon, 09 Feb 2015 07:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के  अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि स्कूल जा रहा छात्र मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया। छात्र को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शारदानगर क्षेत्र के बड़ागांव सिरसी निवासी रामसागर की पत्नी रेनू देवी अपनी सास और छह वर्षीय पुत्री शालिनी के साथ रविवार की शाम पैदल ही पड़ोसी गांव कोठिया में मेला देखने जा रही थी। परिवारीजनों के मुताबिक पतरासी के पास बंद पड़े क्रेशर के निकट शारदानगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने शालिनी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताते हैं कि स्कूटी पर चार युवक सवार थे। परिवारीजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। वहीं शहर के सीमावर्ती गांव सलेमपुर निवासी रामलोटन का 10 वर्षीय पुत्र छोटू अपने एक सहपाठी के साथ सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे साइकिल से स्कूल जा रहा था। बताते हैं नौरंगाबाद के  पास रामापुर की ओर से आ रही मिट्टी भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे छात्र छोटू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। इधर जख्मी छात्र का एक पैर टूट गया है। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें