फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीरा-कुकरा रोड पर हुई दिनदहाड़े लूट

Mon, 09 Feb 2015 06:56 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा-कुकरा रोड पर रविवार दोपहर करीब दो बजे बेखौफ लुटेरों ने तमंचे के बल पर जंगल में बाइक सवार युवक को लूट लिया। लुटेरे युवक की जेब में रखे 500 रुपये और मोबाइल लेकर जंगल के अंदर चले गए। युवक ने इसकी सूचना भीरा थाने में दी है।
विज्ञापन

पलिया कस्बा के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी विश्वनाथ मिश्र रविवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से भीरा-कुकरा रोड होकर गोला जा रहे थे। इस दौरान भीरा जंगल मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक रोक ली। बाइक के रुकते ही लुटेरों  ने उनकी तलाशी लेते हुए जेब में रखे 500 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
दिनदहाड़े भीरा जंगल में लूट का शिकार हुए विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि इसकी सूचना देने जब वह गोला कोतवाली पहुंचे तो वहां पुलिस ने दूसरे हलके का मामला होने की बात कहकर उन्हें टरका दिया। उन्होंने बताया कि गोला से वापस आने के बाद उन्होंने इसकी सूचना भीरा थाने में दी है। उधर, इस संबध में एसओ भीरा संजय सिंह ने बताया कि भीरा जंगल के अंदर हुई घटना की सूचना मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें