मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर महमदपुर गांव के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही ऑल्टो कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कमलापुर निवासी अहिबरन (28) साइकिल से धान की फसल में स्प्रे करने के लिए दवा खरीदने के लिए मोहम्मदी आ रहा था तभी गांव महमदपुर के निकट बरमबाबा के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही अल्टो कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उ इलाज के लिए सीएचसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ करने के मामले में सोनू को गिरफ्तार किया है।