मवेशियाें से लदी डीसीएम की चपेट मे आने से साइकिल सवार 30 वर्षीय युवक की
मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार की दोपहर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुआ।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुबग्गा में लगने वाली साप्ताहिक पशु
बाजार से एक डीसीएम शुक्रवार की दोपहर मवेशियों को भरकर लखीमपुर की ओर जा
रही थी। बताते हैं कि पुलिस को देख चालक ने डीसीएम की रफ्तार बढ़ा दी। चौकी
से चंद कदम की दूरी पर डीसीएम ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। जिसकी मौके
पर ही मौत हो गई। युवक लाल स्वेटर और सलेटी रंग की पैंट पहने है। हादसे के
बाद चालक और उसके साथी डीसीएम छोड़ कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर
सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, शहर कोतवाल शिवशंभू जायसवाल,
फूलबेहड़ इंस्पेक्टर केपी सिंह आदि मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर
किया। डीसीएम को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक और उसके साथियों की तलाश
शुरू कर दी है।