मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर कुंभी गांव में मंगलवार की रात सड़क किनारे बने रामभरोसे के मकान में आलू भरा ट्रक जा घुसा, जिससे पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गृहस्वामी राम भरोसे ने बताया कि उनके घर के बाहर टिनशेड के नीचे वह, उनकी पत्नी कलावती, पुत्र रविस (14), सुभित (12) तथा शिवम (6) सो रहे थे। रात करीब 11 बजे आलू भरा ट्रक पहले उनकी चूरा कूटने की मशीन से टकराया, फिर मकान के सामने पड़ी टिनशेड से टकरा गया, जिससे वह सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी सुभित को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दूसरे पुत्र रविस को भी काफी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पुलिस को देदी गई है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है।